मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने नगर विधानसभा में खन्नौत नदी पर 1214 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 106 मीटर लंबे नए सेतु एवं 1402 लाख रुपए से 6 कि.मी. कैंट बाईपास मार्ग मऊ खालसा, वासक, बसूलिया आदि का भूमि पूजन एवं शिलान्यास प्रदेश के वित्त संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना यादव, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, डीपीएस राठौर, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा एसके सिंह अपर नगर आयुक्त आदि मौजूद रहे।
