गिरोह सरगना सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गिरोह सरगना सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

एसओजी, थाना रोजा पुलिस, सर्विस लाइन टीम के सहयोग से वाहन चोर सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें, अवैध असला, कारतूस बरामद किया गया है।

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, कुंवर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक रोजा, राजाराम पाल, तैसिम हैदर, नरेंद्र कुमार, राम सजीवन सिंह, ओंकार सिंह, मोहसिन उस्मानी, मोहित कुमार, शिवम कुमार, मुकुल खोकर आदि टीम ने थाना रोजा पुल के पास से सुलेमान उर्फ बबलू थाना सिंधौली, सुधीन उर्फ कल्लू थाना सिधौली को गिरफ़्तार किया और इनकी निशानदेही पर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें फर्जी नंबर प्लेट के, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

सुधीर कुमार जयसवाल एसपी सिटी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से वाहन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही थी जिसके कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा एसओजी व थाना की टीमों को लगाया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना रोजा के पुल के पास वाहन चोरों से संबंधित लोग वाहन बेचने की फिराक में हैं, इस पर एसओजी व थाना रोजा पुलिस ने मौके पर दो लोगों को गिरफ्तार किया इसमें सुलेमान उर्फ बबलू थाना सिंधौली, सुधीन उर्फ कल्लू थाना सिंधौली की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 5 मोटरसाइकिलें, एक फर्जी नंबर प्लेट, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस बरामद की है। पूछताछ में बताया कि यह लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों से वाहन चोरी करते हैं और सुधीन उर्फ कल्लू के घर पर छुपा देते हैं। उसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर वाहनों को छुपा देते हैं और ग्राहक ढूंढ कर उसे बेच देते हैं। पूछताछ के आधार पर जो तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version