देवरी पुलिस ने 165.240 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी पुलिस ने 165.240 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

सागर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना एवं देवरी एसडीओपी के मार्गदर्शन में अवैध रुप से शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिपरिया में विक्रम दांगी खेरमाता मंदिर के सामने अपने गैरेज के बाड़े में अवैध रूप से शराब रखे हुये है जो मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये विक्रम दांगी पिता गब्बर उर्फ महेन्द्र दांगी उम्र 32 साल निवासी पिपरिया जैतपुर के बाड़े से घास फूस में छिपाकर रखी पेटियों की गिनती की गई जो कुल 19 पेटी खाकी कार्टून रखी थी जिसमें से 1 पेटी खुली मिली जिसके अन्दर 18 पाव देशी मशाला थे कुल 918 पाव देशी लाल मशाला कीमती 91,800 /रुपये को जप्त कर पुलिस द्वारा कब्ज़े में लिया गया एवं आरोपी विक्रम दांगी को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाहीँ में थाना प्रभारी उपमा सिंह, एस आई ललित बेदी, आर सुरेन् द्रआर. राजीव, आर. दुर्गेश सोनी, आर निपेन्द्र, आर. सरजीत का सराहनीय योगदान रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version