उज्जैन, रतलाम, इंदौर समेत 20 रेल्वे स्टेशनों में खुलेंगे आधार कार्ड के लिए 20 काउंटर, सुविधा उज्जैन-रतलाम-दाहोद मेमो ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही होंगे 8 से बढ़कर 12 डब्बे | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

उज्जैन, रतलाम, इंदौर समेत 20 रेल्वे स्टेशनों में खुलेंगे आधार कार्ड के लिए 20 काउंटर, सुविधा उज्जैन-रतलाम-दाहोद मेमो ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही होंगे 8 से बढ़कर 12 डब्बे | New India Times

अब रेल यात्रा के दौरान भी नया आधार कार्ड बनवाए या पुराने कार्ड में संशोधन कराए जा सकेंगे। यह संभव हो रहा है भारतीय रेल देश के डिजिटल इंडिया मूवमेंट के तहत।
इसमें रेलवे स्टेशनों पर आधार काउंटर खोले जा रहे हैं। इनमें आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं मिलेंगी। पहले दौर के लिए पश्चिम रेलवे के 6 मंडल के 20 स्टेशनों का चयन किया है। इनमें रतलाम मंडल का इंदौर, उज्जैन और रतलाम स्टेशन शामिल हैं।

मुम्बई हेडक्वार्टर से मिले निर्देश
मुंबई हेडक्वार्टर से निर्देश मिलने के बाद रेलवे के वाणिज्य विभाग ने आधार कार्ड काउंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के साथ मिलकर शुरू किए जाने वाले ये काउंटर सर्कुलेटिंग एरिया या फिर रिजर्वेशन सेंटर में खोले जाएंगे। जगह चयनित करने के लिए रेलवे सर्वे कर रहा है, ताकी यात्री के साथ स्टेशन आने वाले अन्य लोग भी इसका फायदा उठा सके। अच्छी बात यह है कि स्टेशनों पर खुलने वाले इन आधार काउंटर का संचालन रेलकर्मी करेंगे। इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण रेलकर्मियों को ट्रेनिंग देगा।

दाहोद-रतलाम-उज्जैन मेमू ट्रेन के यात्रियों के लिए रेलवे बढ़ाएगा चार डिब्बे
कोरोना काल के बाद अब जाकर रेलवे मेमू ट्रेन में यात्रियों के डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी करने जा रही है। रेलवे ने दाहोद – रतलाम – उज्जैन मेमू ट्रेन के डिब्बों में कमी 2019 में की थी। इसके बाद अब जाकर रेलवे को याद आई है कि कम किए गए डिब्बों को बढ़ाया जाए।
रेलवे ने जब दाहोद – रतलाम – उज्जैन के बीच चल रही मेमू ट्रेन के चार डिब्बों को कोरोना काल के दौरान तब कम किया था, जब ये डिब्बे जर्जर हो गए थे। जर्जर होने के बाद यात्रियों ने खराब डिब्बों के फोटो से लेकर वीडियो रेलवे को ट्वीट किए थे। इसके बाद रेलवे ने जांच करवाई थी व जांच रिपोर्ट के आधार पर डिब्बों को हटा दिया था।

8 से 12 डिब्बे करने पर हर बड़े छोटे स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

2019 में 12 डिब्बों वाली मेमू ट्रेन में से चार डिब्बे कम तो कर दिए, लेकिन इसके बाद लंबा इंतजार इन डिब्बों को बढ़ाने के लिए करना पड़ा। जनवरी 2019 के बाद से 8 डिब्बों की चल रही मेमू ट्रेन को अब जाकर 12 डिब्बों की करने की याद आई है। रेलवे के भरासेमंद सूत्रों के अनुसार इसी माह के अंत में रेलवे दाहोद-रतलाम-उज्जैन मेमू ट्रेन को 8 से 12 डिब्बों की करने की शुरुआत करने जा रहा है।इससे दाहोद,मेघनगर,थांदलारोड,बामनिया,रतलाम जंक्शन,खाचरोद, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्सन स्टेशनों के साथ साथ छोटे स्टेशनों पर भी यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी ।

कोचिंग विभाग का जारी निर्देश
8 यात्री डिब्बों की चल रही मेमू ट्रेन में डिब्बों की संख्या को बढ़ाकर 12 करने की तैयारी जारी है। जल्दी ही इसके लिए सूचना जारी की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version