भोपाल शहर की फिज़ा खराब करने की कोशिश करने वाले युवक को थाना कमलानगर की पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल शहर की फिज़ा खराब करने की कोशिश करने वाले युवक को थाना कमलानगर की पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

राजधानी भोपाल के थाना कमलानगर क्षेत्र स्थित अन्नपूर्ण मन्दिर में भड़काऊ पर्चा चिपका कर शहर की फिज़ा खराब करने की कोशिश करने वाले युवक को थाना कमलानगर की पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27/02/2023 को केशर सिंह ने थाना कमला नगर पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाया कि सुबह करीबन 06:30 बजे अन्नपूर्णा मन्दिर में लगे वाटर कूलर में पानी देखने के दौरान मन्दिर के अन्दर वाटर कूलर के पास पहुंचा तो देखा कि वाटर कूलर पर एक आपत्ति जनक पर्चा चिपका हुआ था जिसमें अन्नपूर्णा धाम मन्दिर में लगें वाटर कूलर में पानी पीने के लिए हजरत मुहम्मद या मोहम्मद पैगबंर के धर्म के लोग पानी न पियें और छोटी जात के लोग पानी न पियें। बोतल में पानी न लें अन्यथा कड़ी से कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। उसके नीचे आदेशानुसार मेरा नाम भाई केसर सिंह ( लालू) लिखा था जिसे मैंने तुरन्त वाटर कूलर से हटा दिया । इसी तरह के और पर्चे मंदिर के गेट पर व दीवार पर भी चिपके हुये थे उसके बाद मन्दिर में लगे कैमरे में सी सी टी व्ही फुटेज देखे गये जिसमें रात्रि करीबन 03:40 बजे एक नकाबपोश व्यक्ति मन्दिर के प्रांगण में घुसकर पर्चे चिपकातें हुए दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुऐ अप.क्र. 98/23 धारा 153(ए) 505 (2), 505 (3) के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में अज्ञात आरोपी की तलाश शुरु की। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास तथा विभिन्न चौराहों के करीब 50 कैमरे चैक करने पर आरोपी की पहचान खुवेन्द्र यादव पिता दयाप्रसाद यादव उम्र 30 साल निवासी ए-121 कमलानगर कोटरा सुल्तानाबाद के रूप में हुई । जिसे घर से हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी खुवेन्द्र ने बताया कि वह रीजनल रिसर्च लेबोरेटरी में संविदा पर प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद पर कार्यरत है।
केशर सिंह के साथ पुरानी रंजिश के चलते इस कार्य को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी द्वारा घटना के दौरान पहने हुई शर्ट, चेहरे पर बांधा हुआ मफलर एवं जिस पर आपत्तिजनक पर्चे तैयार किये गये थे उस कंप्यूटर को भी जप्त कर लिया है।

आरोपी की तलाश पतारसी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल वाजपेयी, उनि मिथलेश भारद्वाज, प्रआर धर्मेन्द्र प्रआर 1621 दिनेश प्रआर.947 मुकेश, प्रआर. 2128 महेश सोनी, आर. पवन तोमर आर. 1960 अनंत सोमवंशी व तकनीकी टीम आर पुष्पेन्द्र भदौरिया .आर. विश्वप्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version