गंभीर मरीजों को 24 घंटे नहीं होगी स्ट्रेचर व व्हीलचेयर की समस्या: डॉ. ए.सी. श्रीवास्तव | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गंभीर मरीजों को 24 घंटे नहीं होगी स्ट्रेचर व व्हीलचेयर की समस्या: डॉ. ए.सी. श्रीवास्तव | New India Times

गंभीर मरीजों के लिए अतिरिक्त स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की व्यवस्था को लेकर एक नया काउंटर जिला पुरुष चिकित्सालय एमसीएच विंग में बना दिया गया है और यहां पर रोस्टर के अनुसार 24 घंटे की ड्यूटी भी लगा दी गई है। गंभीर मरीजों के लिए उनके परिजन व तीमारदार यहां से 24 घंटे स्ट्रेचर व व्हीलचेयर प्राप्त कर सकते हैं।

गंभीर मरीजों को 24 घंटे नहीं होगी स्ट्रेचर व व्हीलचेयर की समस्या: डॉ. ए.सी. श्रीवास्तव | New India Times

200 शैय्या चिकित्सालय एमसीएच विंग के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसी श्रीवास्तव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भवन में गंभीर मरीजों के लिए अतिरिक्त स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई गई है। इस के क्रम में 27 स्ट्रेचर व 28 व्हीलचेयर को पुर्ननियोजित करते हुए ओपीडी में पांच स्ट्रेचर एवं 6 व्हील चेयर का नया काउंटर डिस्प्ले सहित बनाया गया है। वहीं पर 24 घंटे रोस्टर वाइज वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगाई गई है। इसी के साथ इमरजेंसी में 4 स्ट्रेचर एवं दो व्हीलचेयर लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वार्ड में व्हीलचेयर एवं स्टेशन पहले से ही उपलब्ध हैं जो क्रियाशील है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित ओपीडी काउंटर में ड्यूटी पर लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की लिस्ट भी चस्पा की गई है। किसी भी मरीज के तीमारदार को अगर व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की आवश्यकता पड़ती है तो वह इन स्थानों से प्राप्त कर सकता है। विषम परिस्थितियों में वह 24 घंटे संचालित काउंटर पर जाकर व्हीलचेयर व स्ट्रेचर प्राप्त कर सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version