सदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
भिंड जिला के जिलाधिकारी इलैया राजा टी ने दबोह सवास्थ्य केंद्र का आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को जम कर फटकार लगाई।
मिली जानकारी के मुताबिक़ आज पहली बार भिंड जिले के कलेक्टर ने दबोह शहर के सवास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। औचकय निरीक्षण के दौरान स्वास्थ केंद्र में प्रवेश करने से पहले ही खामियों का पिटारा सामने आ गया। जहां बाहर बनी सी सी की स्तिथि ही खराब थी, उसके बाद उन्होंने अंदर प्रवेश करते ही जब स्टोर रूम और डिलीवरी रूम देखे जहां कई अनियमितताएं पाए जाने पर मौकेरपर ही मेडिकल ऑफिसर को जमकर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने स्वास्थ केंद्र के पीछे बने मैदान को देखा जिसे देख साफ जाहिर हुआ कि वाकई में दबोह नगर परिषद केवल बादो के झूठे पुलन्दे बांधने में आगे है जिसके चलते उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक अर्मो व अध्यक्ष रूपनारायण खटीक को फटकार लगाई।
मीडिया कर्मियों द्वारा जब भिंड कलेक्टर के संज्ञान में नगर दबोह में ठेकेदार द्वारा बनाये जा रहे फर्जी कागजी शौचालयों की बात रखी गई तो कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बुलाकर फटकार लगाते हुये बोले मौके पर जाकर जल्द से जल्द फर्जी कागजी शौचालयों की रिपोर्ट तैयार करो और मुझे बताओ।
दबोह नगर का भी किया निरीक्षण
भिंड जिला कलेक्टर इलैया राजा टी ने नगर में विधुत व्यवस्था ध्वस्त देखीरऔर साथ ही सफाई व्यवस्था पर हर माह खर्च होने वाली 1 लाख 80 हजार की रकम भी झूठी दिखी। नगर में विकास कार्यो को अधूरा देख कलेक्टर महोदय ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को खरी खोटी सुनाते हुए आदेश दे डाला कि इन सब की रिपोर्ट सोमवार को टी एल बैठक में पेश कसाथर ही उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष रूपनारायण खटीक व मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक अर्मो को कार्य में लापरवाही बरतने के सम्बंध में खरी सुनाते हुए बोला कि अब लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी और अब मुझे कागजी काम नहीं बल्कि नगर में विकास कार्य चाहिए।उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से ई टेंडर के सम्बंध में मौखिक जानकारी मांगी जिसे वह देने में असमर्थ रहे जिससे नाराज हो कर कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा की आपको बेसिक चीजों का पता नही है इसलिए आपका पनिशमेंट तो पक्का बनता है।
भिंड कलेक्टर इलैया राजा टी नगर दबोह की उपतहसील पर क्षेत्रीय पटवारियों व अभिभावकों से रूबरू हुए। मौके पर अवध विहारी जाटव,नीलेश पाल,नवल किशोर गौर बाबू, राकेश नागर आदि लोग मौजूद रहे साथ ही उन्होंने उपतहसील के बाहर खुले पड़े नाले व गड्ढों को बन्द करने व् एकत्रित गन्दगी को हटाने की बात मुख्य नगर पालिका अधिकारी से कही।
