झाबुआ में खूब जमा भगोरिया का रंग, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ में खूब जमा भगोरिया का रंग, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान | New India Times

झाबुआ जिले की लोक संस्कृतिक के प्रमुख पर्व भगोरिया को यूनेस्को की अमृत सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया जाए इसलिए हस्ताक्षर अभियान भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर चलाया। इस दौरान भगोरिया पर्व की मस्ती में सभी डूबे रहे साथ ही अलग-अलग राजनीतिक दलों ने अपनी – अपनी टोलियों के साथ गैर (रैली) निकाली।

झाबुआ में खूब जमा भगोरिया का रंग, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान | New India Times

बड़ी संख्या में ग्रामीणजन झाबुआ भगोरिया हाट में पहुंचे जिसमें कांग्रेस – भाजपा सहित अन्य संगठनों ने भी सैकड़ों की तादात में अपने समर्थकों के साथ मांदल ढोल की थाप और थाली की खनखनाहट पर राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े नेता थिरकते हुए नजर आये। दूर दराज से आए ग्रामीण जनों ने भी भगोरिया हर्षोल्लास के साथ मनाया। रंग-बिरंगे फैशनेबल पोशाक और चांदी के गहने (जेवरों) से लदी महिलाएं एवं युवतियां मुंह में पान, पाउच, चबाए आइसक्रीम, कुल्फी और शीतल पेय का भी लुत्फ उठाने में पीछे नहीं रहीं। सभी ने एक दूसरे को भगोरिया पर्व होली व शीतला सप्तमी की बधाई व शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version