शराब पीकर वाहन चलाने पर होगी सख्त कार्यवाही, शराबियों पर पुलिस की पैनी नज़र, शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शराब पीकर वाहन चलाने पर होगी सख्त कार्यवाही, शराबियों पर पुलिस की पैनी नज़र, शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाने में आज शांति समिति की बैठक एसडीएम एमआर धुर्वे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आगामी पर्व होली और शबे बरात त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाया जाने के लिए रूपरेखा बनाते हुए बताया गया कि उत्साह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाया जाएगा एवं बैठक के दौरान थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने त्यौहार पर शराब पीकर वाहन चलाना एवं हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्यवाही के लिए चेतावनी दी है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले खासतौर से सतर्क हो जाएं अन्यथा ₹10000 की चालानी कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। इस बैठक के दौरान एसडीएम एमआर धुर्वे, तहसीलदार रेखा देशमुख, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद संजय जैन, पुलिस चौकी के प्रभारी गण रहीम बक्स कुरेशी हाजी शाहिद पुलिसिया का पहला धर्म प्रेमी बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version