बजट में छोटी उतावली समेत 4 सिंचाई परियोजनाओं को शामिल किए जाने पर पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने माना आभार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बजट में छोटी उतावली समेत 4 सिंचाई परियोजनाओं को शामिल किए जाने पर पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने माना आभार | New India Times

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले की सिंचाई परियोजनाओं को बजट-2023 में सम्मिलित किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित किए गए बजट में बुरहानपुर जिले की पांगरी मध्यम होज सिंचाई परियोजना हेतु 14510.00 लाख रूपए, छोटी उतावली सिंचाई परियोजना के लिए 13777.00 लाख रूपए, शिवा बाबा बैराज 348.90 रूपए एवं धौण्ड बैराज हेतु 452.35 लाख को बजट में शामिल किया गया है। शिवा बाबा बैराज से 200 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता तथा धौण्ड बैराज से 260 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता होगी।
ज्ञात हो कि उक्त सिंचाई परियोजना के लिए पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस सतत् प्रयत्शील है। श्रीमती चिटनिस ने समय-समय पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं संबंधित उच्चाधिकारियों से भेंट एवं पत्राचार कर इसकी मांग रखी थी।
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर विधानसभा अंतर्गत छोटी उतावली नदी पर प्रस्तावित छोटी उतावली मध्यम सिंचाई परियोजना की अनुमानित लागत 133.03 करोड़, सिंचाई क्षमता 4 हजार हेक्टेयर का प्रस्ताव तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति हेतु विभाग द्वारा मध्यप्रदेश शासन जल संशाधन विभाग को प्रेषित किया गया है। योजना की स्वीकृति प्राप्त होने पर जिले की सिंचाई क्षमता में वृद्धि एवं लाभन्वित कृषकों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होने लगेंगी। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि कोलभान तालाब, अहुखाना बैराज, रईपुरा तालाब, अम्बा तालाब एवं झिरमिटी बैराज मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए भी प्रयासरत् है। विश्वास है कि शीघ्रता-शीघ्र इन परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिल सकेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version