पेड़ से टकराया तेज़ रफ़्तार सवारी वाहन, 10 लोग गंभीर रूप से घायल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पेड़ से टकराया तेज़ रफ़्तार सवारी वाहन, 10 लोग गंभीर रूप से घायल | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक़ एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें फोर व्हीलर तूफान वाहन क्रमांक MH28 C 5942 जिसमें 10 लोग सवार थे पेड़ से टकराने के कारण सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव लाया गया जहां 7 लोगों को तत्काल जिला हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर धम्मा पाल इंगले अकोला महाराष्ट्र निवासी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 61/23 धारा 279 337 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है। घायलों को कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं जिनका उपचार जिला हॉस्पिटल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। मामले की कायमी एएसआई पुरुषोत्तम ठाकुर द्वारा की गई और मामले की जांच एएसआई रामविलास तिवारी द्वारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version