अहाते बंद होने से और बढ़ेंगी मुसीबतें, जो लोग शराब पीते हैं वह सड़कों, फुटपाथों एवं सूनी गलियों को बनाएंगे पीने का अड्डा जिससे राहगीरों, महिलाओं एवं बच्चियों की परेशानियों में होगा इज़ाफ़ा: हाजी मोहम्मद इमरान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अहाते बंद होने से और बढ़ेंगी मुसीबतें, जो लोग शराब पीते हैं वह सड़कों, फुटपाथों एवं सूनी गलियों को बनाएंगे पीने का अड्डा जिससे राहगीरों, महिलाओं एवं बच्चियों की परेशानियों में होगा इज़ाफ़ा: हाजी मोहम्मद इमरान | New India Times
फाइल फोटो

मध्यप्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति में जो भी बदलाव हुआ है उससे ना तो शराब मिलना बंद होगा और ना ही पीने पर प्रतिबंध लगाया जा सकेगा। यह कहना है समाज सेवी हाजी मोहम्मद इमरान का। उनका कहना है कि जो लोग शराब पीते हैं वह सड़कों, फुटपाथों एवं सूनी गलियों को शराब पीने का अड्डा बनाएंगे जिससे राहगीरों, महिलाओं एवं बच्चियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उनका कहना है कि अहाते जरूर बंद हो जाएंगे लेकिन शराब उपलब्धता-पीने की आदतें, कैसे बंद होंगी। उनका कहना है कि अहाते पहले भी थे, जिन्हें बाद में बंद कर दिया गया था और फिर से अहातों को चालू कर दिया गया था. अब फिर अहाते बंद कर दिए गए हैं. संभवत अहाते चालू करने और बंद करने की प्रक्रिया एक ही सरकार के समय-समय पर लिए गए अलग-अलग फैसले हैं। सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थानों पर सुराप्रेमियों की उमड़ती भीड़ रोकने के लिये अहाते शुरू करने का निर्णय सही था या अब बंद करने का निर्णय सही है या जन हित में महिलाओं के हित में शराब पर पुनः प्रतिबंध ज़रूरी है। उनका कहना है कि शराब की दुकानों को शहर से दूर किया जाना मील का पत्थर साबित होगा न कि सिर्फ अहातों पर प्रतिबंध कारगर साबित होगा। उन्हों ने मांग की है कि शहर में जो भी शराब की दुकानें स्कूल कालेज धर्म स्थलों के पास हैं उनको हटाने की पहल शहर भोपाल से ही शुरू की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version