त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधानसभा क्षेत्र के बीना तिराहा से लेकर सिंगपुरगंजन तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत नदी नालों पर बनाए जा रहे पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है। ग्राम समनापुर सेठ में दो पुलों का व ज्वाप ग्राम में एक पुल का जो निर्माण कार्य किया जा रहा है वह पूर्ण रूप से गुणवत्ताहीन है जिसके कारण भविष्य में पुल क्षतिग्रस्त होकर बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है।

पुल निर्माण कार्य में धूल भरी डस्ट का उपयोग कर कम सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है ना ही तराई की जा रही है ना ही शासन के मापदंड के अनुसार लोहे का उपयोग किया जा रहा है निर्माण कार्यों को ठेकेदार मनमानी से करने में लगा हुआ है और विभागीय अधिकारी चुप्पी साध कर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार मनमानी तरीके से निर्माण कार्य कर रहा है गुणवत्ता की बात की गई तो ठेकेदार द्वारा कहा गया कि मैं अपने तरीके से निर्माण कार्य करूंगा आपको जहां शिकायत करना है कर सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक एवं केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल को अवगत कराया जाएगा।
