अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

16 फरवरी 2023 गुरुवार को रोजमर्रा की तरह सभी यात्री आगरा से मथुरा आने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन की बस संख्या UP85 AE 9424 में बैठे और काफी समय तक जब बस नहीं चली तो सभी सवारियों ने बस ड्राइवर से बस चलाने के लिए कहा पर बस ड्राइवर ने बहुत ज़्यादा मात्रा में शराब पी रखी थी इस कारण रास्ते में हाइवे के डिवाइडर से टकराते हुए बस का संतुलन बिगड़ गया जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई। नशे के कारण वह बस चलाने में असमर्थ था यहां तक कि सभी सवारियों का कहना था कि उस बस के ड्राइवर ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह बस की चाभी भी बस स्टार्ट करने के लिए नहीं लगा पा रहा था, तभी उन सवारियों में से एक लड़के ने कहा कि वह बस चाला सकता है, तो सभी सवारियों के कहने पर वो बस चलाने के लिए तैयार हो गया और सकुशल आगरा से मथुरा सभी सवारियों को सही सलामत मथुरा के नए बस स्टैंड पर ले आया और सभी यात्रियों की जान बच गयी। जिसने ये साहसी कार्य किया उस का नाम है संकल्प कपिल जो कि बल्देवपुरी मानस नगर महोली रोड़ मथुरा निवासी है पेशे से टेक्निकल इंजीनियर हैं जो दिनांक 16/02/2023 को ही आगरा में नयी कंपनी जॉइन की थी, संकल्प कपिल साहस को देखते हुए बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर ने कृष्ण नगर मथुरा समिति के संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश के आवास पर नागरिक अभिनंदन किया गया ! समिति के संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश ने कहा संकल्प कपिल से युवाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे किसी भी परिस्थिति में लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे बढ़े एक दूसरों की मदद करें ! आज उसी के लिए समिति ने साहसी युवक संकल्प कपिल को सम्मानित किया है। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा जब भी कोई समाज के लिए सराहनीय कार्य करता है उसको समिति समय-समय पर सम्मानित करती रहती है आज उसी क्रम में साहसी युवक संकल्प कपिल को सम्मानित किया गया है अब तक समिति 2000 लोगों को सम्मानित कर चुकी है। पूर्व सभासद राजीव कुमार सिंह ने कहा जरूरत पड़ने पर सभी लोगों को एक दूसरे की मदद के लिए आना चाहिए ऐसी मदद से ना केवल लोगों को मदद मिलती है बल्कि देश और मजबूत होता है इसलिए बुरे वक्त में हर किसी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इंजीनियर संकल्प कपिल ने सभी का आभार व्यक्त किया सभी से कहा किसी भी परिस्थिति में लोगों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए यही काम मैंने किया। नागरिक अभिनंदन समारोह में युवा जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, उपाध्यक्ष विपिन ओझा, पंकज प्रकाश, अनिल रावत, सुरेश तरकर, गोविंदा वर्मा, नकुल सांवरिया आदि मुख्य रूप शामिल रहे।
