वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

रजागंज खीरी जिला के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भल्लिया निवासी अशाब पुत्र मोहर्रम अली (32) की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों की सूचना पर हैदराबाद पुलिस ने आनन-फानन में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
हैदराबाद पुलिस के अनुसार ग्राम भल्लिया निवासी अशाब पुत्र मोहर्रम (32) जो कि गांव निवासी प्यारे खान पुत्र सैयद खान गांव में ही बनी मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए गए थे और इनका एक पुत्र इरफान भी गांव एक दावत में शरीक होने के लिए गए था तभी प्यारे की लड़की (नाम अज्ञात) ने युवक को फोन करके अपने घर में बुला लिया। जिसके कुछ समय पश्चात ही दावत व नमाज अदा करने के पश्चात ही दोनों पिता पुत्र घर पर आ धमके और अपनी लड़की वा मृतक आशाब को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर इनका खून खौल उठा और इतने में घर का दरवाजा बंद कर घर के ही अंदर मारपीट करने लगे। तभी मौका पाकर लडके ने बाहर भागने की कोशिश की लेकिन घर के सामने ही कुछ लोगो ने उन्हे घेर लिया और सडक पर ही पीट-पीटकर ही रात नौ बजे ही युवक की हत्या कर दी। जिसके पश्चात परिजनों ने ही हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक को फोन किया। कुछ ही समय बाद प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव. हल्का प्रभारी रमेश वर्मा. व क्षेत्राधिकारी अरविंद वर्मा मौके पर जा धमके और तीन लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रहे हैं। और रात को ही मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शव बिच्छेदन हेतु लखीमपुर मुख्यालय भेज दिया गया।
वहीं हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि पुलिस की सक्रियता के चलते तीन लोगो को प्यारे पुत्र सैयद खान पप्पू पुत्र सैयद खान अब्दुल्ला पुत्र प्यारे को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। भल्लिया बुजुर्ग गांव में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर शांति व्यवस्था बहाल की जा रही है।
