17 वर्ष पुराने 2006 के देह व्यापार के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को शिकारपुरा पुलिस टीम ने तलेड़ा जिला बूंदी राजस्थान से किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

17 वर्ष पुराने 2006 के देह व्यापार के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को शिकारपुरा पुलिस टीम ने तलेड़ा जिला बूंदी राजस्थान से किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को वर्षों पुराने स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को 17 वर्ष पुराने वर्ष 2006 के देह व्यापार से संबंधी प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी. गिरवर जलोदिया द्वारा स्थाई वारंट की तामीली हेतु पुलिस टीम गठित कर तामीली हेतु राजस्थान रवाना किया गया था। दिनांक 16.02.2023 को टीम द्वारा स्थाई वारंटी (1) साधु सिंह पिता धर्म सिंह तथा (2) बिंदिया बाई पिता धर्म सिंह दोनों निवासी बोरवाड़ी बुरहानपुर स्थाई निवासी रामनगर राजस्थान को तलेड़ा जिला बूंदी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज न्यायालय पेश किया गया। वारंटियों की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी गिरवर सिंह जलोदिया, सउनि महफूज अली, प्रआर राजेश बामनिया, आर. शादाब अली का सराहनीय कार्य रहा। इसी प्रकार 13 / 02 / 2023 को थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी. गिरवर जलोदिया द्वारा स्थाई वारंट की तामीली हेतु पुलिस टीम गठित कर महाराष्ट्र रवाना किया गया था। उक्त टीम द्वारा शिरपुर जिला धुलिया महाराष्ट्र से स्थाई वारंटी राजू पिता मूलचंद, उम्र 30 वर्ष, निवासी बोरवाड़ी बुरहानपुर स्थाई निवासी रामनगर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बुरहानपुर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी शिकारपुरा गिरवर सिंह जलोदिया, सउनि कुबेर जाटव, सउनि मेहफूज अली, प्र आर राजेश बामनिया, आर शादाब अली का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version