मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष रिंकू टांक जहां विभिन गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं वही अदबी संगठन से जुड़े लोग भी अपने अपने अंदाज में कार्यक्रम करके सियासी लोगों का स्वागत सत्कार कर रहे हैं। इस कड़ी में एसएस क्रिकेट क्लब की साहित्यिक पेशकश के तहत एक शाम कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकु टाक के नाम का आयोजन किया गया। इसमें बुरहानपुर की अदबी रवायत के तहत मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत की सरपरस्ती में और नज़ीर मियां मदनी उर्फ करम बाबा की अध्यक्षता में बेरी मैदान, जाली वाले बाबा की दरगाह के पास, एक ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय शायर और बाहर से आए शायरों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गणमान्य जनों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम के कन्वीनर मुमताज अहमद कुरेशी पप्पू भाई और महमूद अंसारी आदर्श लाज थे। इस अवसर पर डाक्टर गणेश गायकवाड और हारिस अंसारी बुरहानपुरी का सम्मान भी किया गया।
