राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नगर पालिका अध्यक्ष, प्रतिनिधि अलकेश जैन, पृथ्वी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनील रिछारिया, बाजार वार्ड पार्षद काशीराम पटेल, जवाहर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनील प्रजापति, खंडेराव वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दामोदर लोधी ने नगर के पात्र हितग्राहियों को राशन पर्ची वितरित की।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ देवरी नगर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, कोई भी पात्र हितग्राही देवरी नगर में सरकार की योजनाओं से वंचित ना रहे, यह हम सभी की प्राथमिकता है।
