कार की टक्कर से घायल व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने तत्काल हॉस्पीटल पहुंचाकर बचाई जान | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कार की टक्कर से घायल व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने तत्काल हॉस्पीटल पहुंचाकर बचाई जान | New India Times

11 फरवरी 2023 को प्रात: 11:00 बजे अरविन्द जैन उम्र 55 वर्ष निवासी अरेरा कालोनी अपनी स्कूटी MP04 3952 से लिंक रोड नम्बर 3 से जा रहे थे, तभी कोलार गेस्ट हाउस के पास कार चालक MP 04 CH 7424 ने लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करते हुए टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया।

जैन सड़क पर गिरने से हेड इंज्यूरी होने से बेहोस हो गए, जिन्हें सूबेदार मुनेन्द्र मिश्रा, आरक्षक 3337 रामगोपाल शर्मा व आरक्षक 1598 गोपाल सिंह तोमर द्वारा तत्काल नजदीकी रेडक्रॉस अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया,जिन्हें डॉक्टर्स ने जिला अस्पताल रेफर किया जिला अस्पताल मे फर्स्ट एड बाद हामिडिया अस्पताल रेफर किया, तब तक उनके परिजन सेवानिवृत DG रेल श्री आर के दिवाकर व अन्य परिजन आकर नेशनल अस्पताल ले गए।

जैन के परिजनों को उनकी दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी, मोबाइल, पर्स सुपुर्द कर थाना चुनाभट्टी को वैधानिक कार्यवाही हेतु सूचित किया. श्री अरविन्द जैन का नेशनल अस्पताल मे भर्ती कर लिया गया है।

सूबेदार मुनेन्द्र मिश्रा, आरक्षक 3337 रामगोपाल शर्मा व आरक्षक 1598 गोपाल सिंह तोमर द्वारा सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर मे उपचार उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा का प्रयास किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version