पार्षद ने उठाये नगर परिषद के द्वारा करवाये जा रहे निर्माण पर सवाल, पार्षद ने घटिया निर्माण को लेकर कलेक्टर से की शिकायत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र),‌ NIT:

पार्षद ने उठाये नगर परिषद के द्वारा करवाये जा रहे निर्माण पर सवाल, पार्षद ने घटिया निर्माण को लेकर कलेक्टर से की शिकायत | New India Times

थांदला नगर में बहुचर्चित पुलिया निर्माण एक बार फिर सवालों के घेरें में आ गया है।

समाजसेवी संगठन व पत्रकारों के बाद अब नगर परिषद में जनता के चुने हुए पार्षद राजू धानक ने भी नगर परिषद द्वारा करवाये जा रहे निर्माण कार्य पर सवाल उठाए है।

धानक ने जिला कलेक्टर के नाम थांदला एसडीएम तरुण जैन एवं नगर परिषद के अनुपस्थित सीएमओ के लिए लेखापाल शीतल जैन को ज्ञापन सौंपते हुए पुरानी नगर परिषद व बायपास के निकट चौराहे पर हो रहे पुलिया निर्माण कार्य में घटिया सामग्री की शिकायत कर उसकी जाँच करवाने की मांग की है वही पुलिया निर्माण के पूर्व बिना डायवर्सन रोड़ बनाये इसे तोड़ने की प्रक्रिया को लेकर भी आपत्ति दर्ज करवाई है।

धानक ने कहा कि इस पुलिया से पुलिस थाना, विद्यालय के अलावा सभी महत्वपूर्ण शासकीय विभाग होने से डायवर्सन रोड़ नही बनाया जाने से जनता को भारी परेशानी हो रही है वही अस्पताल आने जाने वालें डॉक्टर्स के साथ इमरजेंसी में एम्बुलेंस तक निकलने के लिए रास्ता भी नही है।

जो बायपास के अन्य वैकल्पिक रास्ते है वह दूर होने के साथ एक पर सब्जी बाजार लगने से एम्बुलेंस का निकलना मुश्किल हो जाता है जिसकी जिम्मेदारी भी नगरीय प्रशासन की है। धानक नगर परिषद में पार्षद है व उनके द्वारा परिषद की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाना बहुत बड़ी बात है ऐसे में जिला कलेक्टर को एसडीएम की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर उक्त पुलिया निर्माण कार्य की जाँच करवाया जाना चाहिए।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

एसडीएम तरुण जैन ने कहा कि वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद राजू धानक ने नगर परिषद द्वारा पुलिया निर्माण सम्बंधी जाँच कराए जाने की मांग की गई है वही उनके द्वारा जिला कलेक्टर के नाम आवेदन दिया गया है इसलिए जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होते उसी के तहत कार्यवाही की जाएगी।

लेखापाल शीतल जैन ने कहा पार्षद राजु धानक जी ने जो आवेदन सीएमओ के नाम दिया है वह उन तक पहुँचाया जाएगा इस विषय में जो भी कार्यवाही करनी है उन्ही के द्वारा की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version