रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर पुलिस थाना परिसर में शान्ती एवं विवाद निवारण समिति संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की।आपसी विवादों का निपटारा समिति के माध्यम से ग्रामों में ही निराकरण होगा।
जिला प्रशासन, पुलिस एवं जिला पंचायत के सहयोग से पेसा एक्ट के तहत गठित ‘‘शांति एवं विवाद निवारण समिति‘‘ के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

शासन के द्वारा लागू पेसा एक्ट के तहत गठित ‘‘शांति एवं विवाद निवारण समिति‘‘ के अध्यक्ष एवं सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं जिला पंचायत के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिले के समस्त थानों पर इस प्रशिक्षण को आयोजित कर थाना क्षैत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में गठित ‘‘शांति एवं विवाद निवारण समिति‘‘ के अध्यक्षों एवं सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण स्थल थाना परिसर मे बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
समिति के सदस्यों को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया गया !
