मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा थाना प्रभारियों को स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु वारंट तामीली अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना गणपति नाका पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। निरीक्षक श्री टी.सी.शिंदे थाना प्रभारी,गणपतिनाका द्वारा 13 वर्ष पुराने स्थाई वारंटियो की तामीली हेतु दिनांक 07.02.2023 को पुलिस टीम गठित कर तामीली हेतु रवाना किया गया था। दिनांक 08.02.2023 को टीम द्वारा पिडावा जिला झालावाड, राजस्थान से स्थाई वारंटी (1)मोह.नासीर पिता मोह.जाकिर उम्र 25 साल निवासी मुगलपुरा पिडावा जिला झालावाड राजस्थान एवं (2)साबिर अली पिता समसूद उम्र 22 साल निवासी मुगलपुरा,पिडावा, जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार किया था। जिन्हें कल दिनांक 09.02.2023 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक टी.सी. शिंदे, उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, सउनि तारक अली, प्र.आर. देवेन्द्र पंवार, आर. सुधीर निम्बालकर की सराहनीय भूमिका रही।
