दहेज की लालच में पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया ग्राम पंचायत कोल्हिया एसडीओपी ने जानकारी देते हुए बताया कि 31/12/2022 को पत्नी पर डंडे से वार कर दिया जिससे पत्नी की मृत्यु हो गई पूछताछ करने पर आरोपी पति द्वारा कहा गया कि बेल ने सिंह मारा है इलाज के दौरान नागपुर हॉस्पिटल में पत्नी की मृत्यु हो गई। जांच के दौरान आरोपी पति ओंकार पिता सोनेलाल धुर्वे उम्र 27 साल निवासी ग्राम पंचायत कोल्हिया ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। मृत्यु दिनांक 8 जनवरी 2023 को हुई जिसकी जांच एसडीओपी के के अवस्थी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा दहेज के लालच में पत्नी की हत्या कर दी गई थी। घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसपर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था और अब आरोपी को पकड़ पुलिस ने जेल पहुंचा कर ठिकाने लगा दिया है। आरोपी जालसाजी करके हत्या को दुर्घटना बता रहा था लेकिन पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी पति को ठिकाने लगा दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version