मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुवायां थाना क्षेत्र के गांव कुईयाँ किरतपुर एलएलबी के छात्र रजत कुमार का शव मिला था। मृतक के पिता ऋषि कांत के द्वारा गांव के ही रामवीर, अरविंद, अमित, दिनेश पाल, सचिन, ओम प्रकाश पर गोली मारकर हत्या कर देने का मुकदमा दर्ज कराया था।
प्रदीप कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना पुवाया, उ0 नि0 नरेश कुमार आदि पुलिस टीम ने मृतक रजत कुमार के जुड़वा भाई रोहित कुमार को गिरफ्तार किया, रोहित ने पुलिस को बताया कि 3 फरवरी की शाम के समय मेरा भाई रजत कुमार डॉगी को टहलाने के लिए निकला था, हमारा डॉगी तो वापस आ गया था लेकिन रजत काफी समय से वापस नहीं आया, इसलिए मैं उसे ढूंढने के लिए गया था, रास्ते में मैंने अपने गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र बेचेलाल को साथ में ले लिया था जैसे ही हम रजत को ढूंढते हुए मेरे ट्यूबेल पर पहुंचे तो मेरा भाई रजत एलएलबी में फेल हो जाने के कारण काफी दुखी था अपने फेल हो जाने के दुख से उसने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी मेरे भाई की लाश के पास ही तमंचा कारतूस पड़े थे जिसे देख कर मैं डर गया कि पुलिस मेरे घर वालों से पूछताछ करेगी और मैंने डर की वजह से तमंचा कारतूस को छुपा दिया था, हमारे परिवार की पूर्व से ही ओमप्रकाश के परिवार से पुरानी मुकदमे बाजी की रंजिश चल रही थी जिसके चलते मेरे पिता ऋषिकांत ने ओमप्रकाश व उसके परिवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया था। मैंने अपने परिवार वालों से डर के मारे तमंचा व कारतूस छुपा जाने की बात नहीं बताई, परंतु मुझे अपनी गलती का एहसास हो गया है, हत्या जैसे गंभीर आरोप में किसी अन्य व्यक्ति को नहीं फसाना चाहता हूं। गिरफ्तार रोहित कुमार की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस खोखा टुबेल के पास जमीन के अंदर काली पिन्नी में दबाकर रखे गये स्थान से बरामद करवाया।
