मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत खापा स्वामी के भुतहा निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि आंगनबाड़ी रेलवे लाइन के उस पार छाबड़ी ग्राम में बनी हुई है। भुतहा से 10 बच्चे को रेलवे लाइन क्रास करके लाना पड़ता है, टोटल आंगनवाड़ी में 26 बच्चे को लाना पड़ता है, अक्सर रेलवे लाइन क्रास करते हुए दुर्घटना होने की आकांक्षा बनी रहती है क्योंकि ट्रेनें और मालगाड़ी कभी भी आती जाती हैं तो हार नहीं बजने के कारण अचानक ही गाड़ी सामने आती है तब ही समझ में आता है कि गाड़ी आ रही है। इसकी शिकायत जनपद सीईओ से भी कर दिया गया है पर अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। शासन-प्रशासन एवं पंचायत से इस समस्या का निराकरण करने की अपेक्षा है ताकि दुर्घटना ना हो।
