अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मंत्री, विधायक और सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल का बकाया राशि की जानकारी मिलने पर क्या बिजली कंपनी ऐसी ही कार्यवाही करेगी: विधायक आरिफ मसूद | New India Times
विधायक आरिफ मसूद

भोपाल में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिल बकाया होने के कारण कई इलाकों से ट्रांसफार्मर को निकाल लिया है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के इस तानाशाही कार्यवाही से लोगों में गम व गुस्सा का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन का बिल बकाया है उन पर ही कार्यवाही हो, ट्रांसफार्मर निकाल कर और लोगों को क्यों परेशान किए जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कल तक ट्रांसफार्मर वापस नहीं लागया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जो लोग बिजली का बिल नियमित रूप से जमा कर रहे हैं उनका का कहना है कि हमें तो बिजली चाहिए नहीं तो सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। वहीं विधायक आरिफ मसूद ने भी विभाग की इस तानाशाही कार्रवाई पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा है कि यह कार्रवाई गलत है। जिन्होंने बिल जमा किए हैं, उनके भी कनेक्शन काट दिए गए हैं। सरकार को जवाब देना चाहिए। हमने मंत्री, विधायक और सरकारी ऑफिसों में बकाया राशि की जानकारी मांगी है। क्या बिजली कंपनी ऐसी ही कार्रवाई करेगी?

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.