भोपाल का हिस्ट्रीशीटर बाली उर्फ वेदप्रकाश रासुका के तहत गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​

भोपाल का हिस्ट्रीशीटर बाली उर्फ वेदप्रकाश रासुका के तहत गिरफ्तार | New India Timesराजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके के हिस्ट्रीशीटर बाली उर्फ वेदप्रकाश पुत्र बालमुकुंद यादव उम्र 32 वर्ष निवासी मकान नम्बर 133 बड़ा मोहल्ला बरखेड़ी जहांगीराबाद के खिलाफ आज मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के उपरांज हिस्ट्रीशीटर बेदप्रकाश यादव को गिरफ्तार सेंट्रल जेल भोपाल भेजा गया है।

जहांगीराबाद थाना प्रभारी प्रतीम सिंह ठाकुर ने NIT संवाददाता को बताया कि बाली उर्फ बेदप्रकाश यादव, इलाके का एक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ वर्ष 2001 से लगातार लड़ाई झगड़ा, मारपीट, अवैध हथियार रखने, जान से मारने की धमकी देने, अड़ीबाजी करने, हथियारों से हमला करने, अवैध शराब की तस्करी करने के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वर्ष 2004 में बदमाश को लूट तथा डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ जहांगीराबाद थाने में कुल 44 मामले दर्ज हैं।

 बेदप्रकाश के विरुद्ध समय-समय पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, लेकिन उसकी आपराधिक प्रवृत्ति में कोई सुधार नहीं आया।

 डीआईजी संतोष कुमार सिंह से सूचीबद्ध बदमाशों व गुंडों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्राप्त निर्देशानुसार बेदप्रकाश यादव पर रासुका लगाकर उसे भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version