पूर्व राज्यमंत्री साहब सिंह ने मोहम्मद यासीन मैमोरियल स्कूल में फहराया तिरंगा | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

पूर्व राज्यमंत्री साहब सिंह ने मोहम्मद यासीन मैमोरियल स्कूल में फहराया तिरंगा | New India Times

जनपद बागपत के बड़ौत शहर में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शहर के मोहम्मद यासीन मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, पठानकोट नम्बर-2 बड़ौत में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी साहब सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित लोगों व स्कूल के बच्चों से तिरंगे का सम्मान करने, अच्छी शिक्षा ग्रहण करने, देश की उन्नति के लिए कार्य करने व जरूरतमंद लोगों की मद्द करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए और कभी भी नकारत्मक नहीं सोचना चाहिए।

पूर्व राज्यमंत्री साहब सिंह ने मोहम्मद यासीन मैमोरियल स्कूल में फहराया तिरंगा | New India Times

इस अवसर पर एडवोकेट शशिकांत भारद्वाज व सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित लोगों को 26 जनवरी की महत्ता से अवगत कराया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के अनुशासन और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आये अतिथियों ने स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद सरफराज अली की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद सरफराज ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी मोहम्मद नाजिम, अब्दुल कय्यूम, इनाम, मौलाना अरशद सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version