भोपाल में अध्ययनरत बुरहानपुर के गुमशुदा छात्र की भोपाल के एक तालाब में मिली लाश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भोपाल में अध्ययनरत बुरहानपुर के गुमशुदा छात्र की भोपाल के एक तालाब में मिली लाश | New India Times

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेडिकल एजुकेशन में अध्ययनरत बुरहानपुर के एक धार्मिक परिवार के 3 सदस्यों में से बीयूएमएस थर्ड ईयर के छात्र मंसूर मोहम्मद पिता हाफ़िज़ इक़बाल के दिनांक 24 जनवरी 2023 को गुम होने से बुरहानपुर से लेकर भोपाल तक सनसनी फैलने के दरमियान भोपाल के हकीम ज़िया उल हसन शासकीय स्वशासी युनानी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों ने अपने प्राचार्य के माध्यम से उक्त गुम हुए बालक को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन से तलाश की गुहार लगाई थी। पुलिस विभाग द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तलाशी के प्रयास किए गए तथा गोताखोरों को भी सतर्क किया गया था। इस दरमियान भोपाल के एक तालाब से गुमशुदा मंसूर मोहम्मद का शव प्राप्त हुआ है। पुलिस अपनी औपचारिकता पूर्ण करने के पश्चात और लाश का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात शव परिवारजनों को शीघ्र सौंपेगी। उल्लेखनीय है कि स्थानीय मस्जिद ख्वाजा संदल, शनवारा के पेश इमाम हाफ़िज़ इकबाल मोहम्मद साहब के 4 पुत्र में से 3 पुत्र सर्वश्री करीम, मंसूर(बी यू एम एस) और शेऐब (फार्मेसी) भोपाल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिनमें से मंसूर नामक छात्र दिनांक 24 01 2023 से लापता था, का शव आज लगभग 2 बजे अभी प्राप्त हुआ है। जबकि हाफ़िज़ इक़बाल मोहम्मद का 1 पुत्र आसिफ बुरहानपुर में रहकर मजदूरी करता है। लाश मिलने से बुरहानपुर में रह रहे मां-बाप का बुरा हाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version