कचरे और गंदगी से शहरी परेशान, नगर निगम शासन-प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

अरशद आब्दी/ रवि साहू, झांसी (यूपी), NIT; ​कचरे और गंदगी से शहरी परेशान, नगर निगम शासन-प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Timesझांसी नगर में कचरों के ढेर व गंदगी को देखकर नगर निगम के साफ-सफाई के दावे पर सवालिया निशान लग रहा है। यहां निगम के साफ-सफाई को लेकर खोखले दावे साफ नजर आ रहे हैं। 

एक ओर  जहां प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर झांसी नगर निगम के अधिकारी व जन प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि साफ-सफाई पर हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि सारा रुपया साफ-सफाई पर खर्च न हो कर भ्रष्टाचार की नजर हो रहा है। ​कचरे और गंदगी से शहरी परेशान, नगर निगम शासन-प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Timesऐसा ही मामला लक्ष्मी गेट से मंडी रोड के बीच कैलाश रेजीडेंसी के सामने का है, जहां सड़क पर कचरे का ढेर लगा रहता है, जिस कारण आने जाने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह कचरा कैलाश रेजीडेंसी के अंदर से लाकर रोड पर डाल दिया जाता है। कॉलोनी के बड़े लोग अपने कॉलोनी को दो साफ रखना चाहते हैं लेकिन इन्हें आम जनता से कोई मतलब नहीं है। नगर वासियों ने झांसी जिला अधिकारी, नगर निगम के अधिकारियों से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्या झाँसी स्मार्ट सिटी ऐसी ही बनी रहेगी?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version