सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई ने जाना अभयवीर यादव का हालचाल | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई ने जाना अभयवीर यादव का हालचाल | New India Times

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई एवं इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव सोमवार को अपने परिवार के साथ बालैनी स्थित सपा वरिष्ठ नेता अभयवीर यादव के फार्म हाउस पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। हाल ही में अभयवीर यादव पैर में चोट लगने से चोटिल हो गए थे। इस दौरान अंशुल यादव ने क्षेत्र के लोगों से व पार्टी के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वार्ता की और आगामी चुनावों व पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा की। साथ ही सपा व रालोद के कार्यकर्ताओं से मिलकर रालोद व सपा गठबंधन को और भी अधिक मजबूत बनाने की बात कही। क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा दिए गए प्यार के लिए अभयवीर यादव ने अंशुल यादव सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version