युवा पत्रकार जयेश झामर श्रमजीवी पत्रकार संघ मेघनगर अध्यक्ष व पत्रकार खेमसरा सचिव नियुक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

युवा पत्रकार जयेश झामर श्रमजीवी पत्रकार संघ मेघनगर अध्यक्ष व पत्रकार खेमसरा सचिव नियुक्त | New India Times

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदोरिया, संभागीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष मुकेश सिसोदिया के निर्देश पर जिला महासचिव हरीश यादव द्वारा ओम प्रकाश सोलंकी पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष मोहन संघवी मेघनगर अध्यक्ष राजेंद्र सोनगरा, प्रकाश प्रजापति अधिमान्य पत्रकार मध्य प्रदेश शासन की उपस्थि में पत्रकार जयेश झामर को मेघनगर तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

साथ ही सौरभ खेमसरा को सचिव मनोनित किया गया है। जिस पर मेघनगर के पत्रकारों द्वारा पत्रकार कार्यालय पर उनका फूलों की मला से स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया गया।

मेघनगर तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने पर जयेश झामर ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि वे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के इस दायित्व को बखूबी निभाएंगे एवं पत्रकारों की समस्याओं एवं संगठन के लिए हर दम खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर पत्रकार कार्यालय पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सचिव वरिष्ट पत्रकार हरीश यादव, ओमप्रकाश सोलंकी, मेघनगर पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सोनगरा, मोहन संघवी, लाखन देवाना, अधिमान्य पत्रकार प्रकाश प्रजापति, लोहित झामर, नई दुनिया के पत्रकार मनीष नाहटा, निमिष नाहटा, संदीप खत्री, ऋतिक शर्मा, जिया उल कादरी, भूपेंद्र जैन, चीनू देवाणा, मोहम्मद जावेद आदि पत्रकार उपस्थित रहे जिन्होंने जयेश झामर के मेघनगर तहसील अध्यक्ष पद पर पदस्थ होने पर उनको बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version