रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर परिषद द्वारा दशहरा मैदान में चल रहे आनंद उत्सव के तहत हुए सभी प्रतियोगिता एवं खेलकूद में जिन खिलाड़ियों ने एवं अमुक अमुक ग्रुप के लोगों ने भाग लिया वह सब बेसब्री से अपने नाम का इंतजार करते हुए उपस्थित रहे।
भाजपा जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया, पार्षद अजय डामोर, राखी राकेश जैन, सीएमओ नगर परिषद राहुल सिंह वर्मा, द्वारा मां सरस्वती दीप प्रज्वलित व फुलो की माला पहनाकर पारितोषिक वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

नगर परिषद द्वारा 20 से 50 वर्ष पुरुष कबड्डी में पुलिस थाना विजेता को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उपविजेता कबड्डी टीम नगर परिषद मेघनगर के कप्तान भूपेश भानपुरिया द्वारा उपविजेता का पुरस्कार ग्रहण किया गया। इसी क्रम में 20 से 50 वर्ष महिलाओं में कबड्डी के विजेता पूनम ग्रुप को मेडल प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
उपविजेता कृष्णा ग्रुप को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में नींबू रेस रस्सा खींच चेयर रेस खो खो कबड्डी चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला एवं पुरुष छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशेष सहयोग देने के लिए नगर परिषद द्वारा खेल प्रशिक्षक जोसेफ मावी तेजा डामोर एवं प्रिया हटीला को भी सम्मानित किया गया। नगर परिषद द्वारा समाजसेवी प्रेमलता भट्ट द्वारा बच्चों को उत्साहवर्धन करने के लिए जो उन्होंने जो इनाम अपनी तरफ से दिए इस कार्य हेतु परिषद के द्वारा उनका सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोहन रावत स्वच्छता निरीक्षक में दिन रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। आनंद उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रवीण ठाकुर, गुड्डा डामोर, सुनील डामोर का विशेष सहयोग रहा। संचालन प्रवीण ठाकुर ने एवं आभार सीएमओ राहुल सिंह वर्मा ने व्यक्त किया।
