जनपद में 10 फरवरी 2023 को आयोजित होगा कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जनपद में 8,03,524 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाए जाने का है लक्ष्य | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

जनपद में 10 फरवरी 2023 को आयोजित होगा कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जनपद में 8,03,524 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाए जाने का है लक्ष्य | New India Times

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के संबंध में बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 10 जनवरी से 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष से कम उम्र के किशोरों और किशोरियों एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाया जाएगा। जनपद में 8,03,524 बच्चों को दवा खिलाई जाने का लक्ष्य है इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि दवाओं का समय से वितरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दवा स्कूल में ही खिलायी जाए, उनके अभिभावकों को किसी भी दशा में दवाई ना दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी घर-घर जाती है दस्तक अभियान में यह भी अभिभावकों को जागरूक करें कि बच्चों को 10 फरवरी 2023 के दिन अवश्य स्कूल भेजें ताकि उन्हें दवाई खिलाई जा सके।उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए कि दवा खाने से बच्चों के पेट में जो कीड़े हैं वह मर जाते हैं और बच्चा जो खाना खाता है जिससे उसका शरीर स्वस्थ रहता है। जनपद के इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से दवा खिलायी जाएगी इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश सभी प्रिंसिपल को दें। दवा विद्यालय में खिलायी जाएगी।उन्होंने कहा इस अभियान को सफलतापूर्वक चलाना है तो एज डिसाइड कर लें, दवा डिसाइड कर लें एवं प्रोफॉर्मा बनाकर कार्य करें औपचारिकता न निभाए। कृमि मुक्ति कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के समस्त स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना तथा सभी लक्षित बच्चों को दवा खिलाया जाना अनिवार्य है उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूल निजी स्कूल कॉलेज जो दवा खिलाने में लापरवाही अथवा आनाकानी करते हैं उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनके जैन, डॉ रमाकांत, डाक्टर रविकांत, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओपी सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version