आनंद उत्सव के तीसरे दिन पुलिस थाना मेघनगर एवं नगर परिषद मेघनगर के बीच हुआ कबड्डी का रोमांचक मुकाबला | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आनंद उत्सव के तीसरे दिन पुलिस थाना मेघनगर एवं नगर परिषद मेघनगर के बीच हुआ कबड्डी का रोमांचक मुकाबला | New India Times

मेघनगर नगर परिषद में चल रहे आनंद उत्सव के तीसरे दिन पुलिस थाना मेघनगर एवं नगर परिषद मेघनगर के बीच कबड्डी का रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें पुलिस थाना मेघनगर विजेता एवं नगर परिषद मेघनगर उप विजेता रही कबड्डी मुकाबला शुरू होने के पहले अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।

नगर परिषद कबड्डी के कप्तान भूपेश भानपुरिया द्वारा टास जीता गया आनंद उत्सव के दौरान 30 से 50 वर्षीय महिला ग्रुप के बीच भी कबड्डी का महा मुकाबला हुआ जिसमें पूनम ग्रुप विजेता एवं कृष्णा ग्रुप उप विजेता रही तथा माध्यमिक कन्या शाला की लड़कियों के ग्रुप एवं बालक उत्कृष्ट स्कूल के लड़कों के ग्रुप के बीच में भी कबड्डी का मुकाबला हुआ आनंद उत्सव के तहत चल रहे खेलों को देखने के लिए मैदान के चारों तरफ ग्रामवासी दर्शक दीर्घा में खड़े होकर चल रहे खेलों का आनंद ले रहे थे।

आनंद उत्सव के तीसरे दिन पुलिस थाना मेघनगर एवं नगर परिषद मेघनगर के बीच हुआ कबड्डी का रोमांचक मुकाबला | New India Times

सभी खेल प्रशिक्षक तेजा डामोर एवं जोसेफ मावी ने करवाएं खेल कल्याण विभाग झाबुआ की प्रिया हटीला मेघनगर ब्लॉक को ऑर्डिनेटर द्वारा सभी खेलों की स्कोरिंग की गई आनंद उत्सव के दौरान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजना के अंतर्गत निशुल्क कृत्रिम अंग  सहायक उपकरणों के वितरण हेतु नगर परिषद मेघनगर के हितग्राहियों का चयन हुआ था जिसके तहत नगर परिषद मेघनगर द्वारा 1 इलेक्ट्रिक ट्राईसाईकिल 2 ट्राई साईकिल 3 व्हील चेयर 4 कान की मशीन 5 एमएस आईडीटी किट तथा 6 छोटी ट्राईसाईकिल का वितरण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार जिला भाजपा मंत्री भूपेश भानपुरिया मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत पार्षद अजय डामोर संतोष परमार भाजपा युवा मोर्चा की वेद प्रकाश बसेर, रोटरेक्ट प्रेमलता भट्ट की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आनंद उत्सव को सफल बनाने के लिए नगर परिषद की पूरी टीम सोहन रावत स्वच्छता निरीक्षक गुड्डा डामोर स्वच्छता दरोगा दिनेश डामोर सुनील डामोर प्रवीण ठाकुर का विशेष सहयोग रहा आनंद उत्सव के दौरान जितने भी प्रतियोगिता हुई उसका पारितोषिक इनाम कार्यक्रम कल दशहरा मैदान 10:00 होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version