नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

हमारे महाराष्ट्र भूमी के कई संतों का साहित्य दर्शन मराठी भाषा का गौरवशाली इतिहास हमें बताता है। इसी साहित्य संपदा के कारण दुनिया में मराठी भाषा का मकाम ऊंचा है। मराठी हमारी मातृभाषा है इसके प्रचार प्रसार के लिए हमें ईमानदार प्रयास करने होंगे, यह हम सब का दायित्व है। ऐसा प्रतिपादन प्रो श्रीमती विजया दौंड ने किया है। जामनेर तहसील विधी सेवा समिती एवं वकील संघ द्वारा न्यायालय में मराठी भाषा संवर्धन द्वि पखवाड़े के आयोजित समारोह में दौंड बोल रही थीं। कार्यक्रम के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डी एन चामले ने कहा कि स्थानीय ब्लॉक स्तर पर कोर्ट के कामकाज की भाषा मराठी है। हमारी भाषा के प्रचार के लिए हम सभी को इस आधुनिक युग में आपस में मराठी भाषा में संवाद स्थापित करना चाहिए। आने वाले 11 फरवरी को लोक न्यायलय का आयोजन किया गया है, इस अवसर का वादी प्रतिवादी लाभ उठाएंं। मुख्य अतिथि न्या बी एम काले ने मराठी भाषा की मधुरता तथा भाषा निपुणता को लेकर मार्गदर्शन किया! मंच पर सरकारी अभियोक्ता एडवोकेट अनील सारस्वत, सहायक सरकारी अभियोक्ता एडवोकेट श्रीमती कृतिका भट उपस्थित रहे। सूत्रसंचालन एडवोकेट देवेंद्र पारलकर, आभार प्रदर्शन एडवोकेट प्रदीप शुक्ला ने किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर

स्वामी विवेकानंद कॉलेज के NSS की ओर से कोदोली मे श्रम संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इसमे ब्लॉक कृषी अधिकारी डॉ अभिमन्यु चोपड़े ने तृणधान आहार को लेकर अनमोल मार्गदर्शन किया। मौके पर कृषी विभाग के अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।
