पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार समाप्ति के अंतिम दिन अपनी ताकत झोंकते हुए नगर के तीसों वार्डों में महाजनसंपर्क कर चुनाव प्रचार में भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया और भाजपा के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने का आह्वान किया गया। महा जनसंपर्क के अवसर पर विभिन्न वार्डो में नगर पालिका धार चुनाव प्रभारी अजय सिंह नरूका, जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया, प्रभु राठौड़, अनंत कुमार अग्रवाल, अशोक जैन, शरद विजयवर्गीय, श्याम नायक, नरेश राजपुरोहित, कन्हैयालाल यादव, आशीष गोयल, सन्नी रिन, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल विश्वास पांडेय, कालीचरण सोनवानिया, विवेक गौड़, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसूर्या, राजेश डाबी आदि जिले के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता महा जनसंपर्क ने शामिल होकर मतदाताओं के बीच में सब का साथ और सब का विकास के वादे के साथ भाजपा सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याण की योजनाओं के बारे मे बताया। धार को विकास में नंबर एक बनाने के वादे के साथ भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी है।
