पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार आगमन पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी चौहान को आजाद अतिथि शिक्षक संघ धार द्वारा ज्ञापन सौपा गया। आजाद अतिथि शिक्षक संघ के इंदौर संभागीय उपाध्यक्ष सचिन प्रजापत के नेतृत्व में सौंपा गया एवं मुख्यमंत्री जी से अतिथि शिक्षकों के हित के लिए विशेष निवेदन किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द अच्छा करेंगे। शासकीय स्कूलों में विगत 14 से 15 वर्षों से अतिथि शिक्षक अल्प मानदेय पर कार्यरत हैं और समय समय पर आन्दोलन के माध्यम से नियमितीकरण के लिए संघर्षरत हैं। इसलिए मुख्यमंत्री महोदय से अतिथि शिक्षक हित में नीति बनाकर नियमित के लिए उचित कदम उठाये व अतिथि शिक्षकों को नियमित करें।
इस अवसर पर अरविन्द सिंह राठौर, अजय मांडलिक, गोविंद मुवेल, संकर डोडवे, कमल किशोर चौबे आदि अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।
