नेशनल लोक अदालत की पूर्व तैयारियों को लेकर बैंकर्स की बैठक संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेशनल लोक अदालत की पूर्व तैयारियों को लेकर बैंकर्स की बैठक संपन्न | New India Times

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी 11 फरवरी 2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। इस हेतु कल शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती आशिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सचिव/जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष शुक्ल, अग्रणी शाखा प्रबंधक श्री अरूण कुमार एक्का, समस्त बैंक शाखा के अधिकारीगण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी बुरहानपुर श्री जयदेव माणिक मौजूद रहे। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती श्रीवास्तव ने बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नेशनल लोक अदालत के दायरे में आने वाले प्रकरणों को चिन्हित करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों को रैफर करने एवं उन प्रकरणों में सूचना पत्र समय से प्रेषित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही न्यायालय में लंबित बैंक संबंधी विभिन्न मामले की सूची बनाने हेतु निर्देशित किया गया। सचिव श्री शुक्ल ने कहा कि 11 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित विभिन्न समझौता योग्य मामलों के साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का भी आपसी सुलह समझौते के आधार पर निराकरण किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version