मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया में स्थानीय महिला चैती भाई ने बताया कि शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, मां के राशन कार्ड में नाम होने के चलते राशन नहीं मिल पा रहा है साथ ही वृद्धा पेंशन से वंचित इधर उधर से मांग कर अपना जीवन यापन कर रही हूं। शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं बुजुर्ग बसंत मालवीय ने बताया कि वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है, पंचायत जाकर पेंशन के लिए 4 बार फॉर्म की कागजी कार्यवाही करने के बाद आज दिनांक तक वृद्धा पेंशन नहीं मिल पा रही है मेरी आयु लगभग 73 वर्ष हो चुकी है मुझे शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ऐसे में शासकीय योजना जमीन पर सब हवा-हवाई होते हुए नजर आ रही है जिम्मेदार नुमाइंदे बेसहारों को योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा पा रहे हैं आला अधिकारियों को इस और ध्यान देकर ऐसे बेसहारा लोगों तक स्वयं से ही शासकीय योजनाएं देना चाहिए परंतु यहां तो हाल बेहाल ही नजर आ रहा है अब ध्यान देकर तत्काल ही इन्हें लाभ देने की जरूरत है जिससे की इन लोगों को सुविधा मुहैया हो सके।
