साबिर खान, शाहजहांपुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ में हुई स्थापना एवं पत्रकार सम्मेलन में निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए शाहजहांपुर से पत्रकार मुबारक अली को सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कई प्रंतो से आये वरिष्ठ पत्रकारों व प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए पत्रकारों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का स्वागत किया।
मुबारक अली को लखनऊ में सम्मानित किए जाने पर जनपद के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
