जिला पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने किया थांदला मेघनगर का औचक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने किया थांदला मेघनगर का औचक निरीक्षण | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक आगम जैन अपराध नियंत्रण पर अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास कर रहे हैं। विगत दिनों उनके निर्देशों का पालन करते हुए झाबुआ, राणापुर, पेटलावद व थांदला प्रभारियों ने नशाखोरी, जुआ सट्टा व पुराने आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल की है।

रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक अचानक थांदला पहुँचे व नगर में गाँधी चौक, मस्जिद गली व पद्मावती नदी के पीछे जैसे कुछ संवेदनशील व संदिग्ध स्थानों का औचक निरीक्षण कर वहाँ की जनता से सीधा संवाद भी किया।

जिला पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने किया थांदला मेघनगर का औचक निरीक्षण | New India Times

इस संदर्भ में जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में आपराधिक गतिविधियों के सक्रिय होने से पहले उन्हें रोकने व जिलें की जनता से सीधा संवाद कर स्थिति का जायजा लेने के लिए इस तरह के कदम उठाए जाते है।

उन्होंने कहा कि जनता का सीधा पुलिस से संवाद अपराधों पर नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण कदम होता है। इस दौरान उन्होंने थांदला व मेघनगर पुलिस थाना प्रभारी व स्टॉफ को सक्रियता से नगर के सभी संवेदनशील स्थानों व आपराधिक गतिविधियों के लिए बदनाम स्थानों पर विशेष ध्यान देते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version