मराठा शौर्य यात्रा का धार में किया गया स्वागत | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मराठा शौर्य यात्रा का धार में किया गया स्वागत | New India Times

1761 पानीपत (हरियाणा) युद्ध में मराठा वीरों की गौरव गाथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूणे (महाराष्ट्र) से शुरू की गई पुरंदरे साइकिल क्लब यात्रा शुक्रवार को धार पहुंची। जहां इस यात्रा का क्षत्रिय मराठा समाज धार द्वारा पुष्पहार, पुष्प गुच्छ व स्वल्पाहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के विकास मराठा, दिलीप पोटे, सयाजीराव मोहिते, पुनीत शिवले, राज रतन पोटे, लक्ष्मण शिवले, नितिन शिवले उपस्थित रहे।
सोलह सदस्यीय दल जिसमें अनिल सनस, ललित वाल्हेकर, दिलीप झेंडे, नवीन सिंग, जय सिंग गायकवाड़, संतोष झेंडे, महेश बर्डे, रमेश झेंडे, अमित तुपे, प्रसन्न कुलकर्णी, राहुल धूल, अविनाश झेंडे, मनोज मेमन, सौरभ धूमे, अमोल वठाने, दीपक जमले सभी निवासी पुणे द्वारा दिनांक 3 जनवरी 2023 को पुणे से यात्रा प्रारंभ की गई जो लगभग 1800 कि.मी. की दूरी तय करके शौर्य दिवस 14 जनवरी को पानीपत (हरियाणा) पहुंचेगे।
इस दोरान साइकिल यात्रियों ने मराठाओं के शौर्य की गाथा 8 सुनाई।
उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रियों द्वारा भविष्य में भी इसी तरह की यात्रा निकाल कर मराठा संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जावेगा। यह जानकारी समाज के कमलेश शिवले द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version