मध्य प्रदेश विकलांग मंच बुरहानपुर ने विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश विकलांग मंच बुरहानपुर ने विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम | New India Times

मध्यप्रदेश विकलांग मंच बुरहानपुर के तत्वधान में विश्व ब्रेल दिवस (श्री लुई ब्रेल जी की जयंती) के अवसर पर होटल हाईराइज के डायमंड हाल बुरहानपुर में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न प्रकार की कलात्मक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में शेख समीना द्वारा लुई ब्रेल जी के जीवन पर आधारित कविता का पाठ किया। इसी के साथ कुशल पाठक द्वारा लुई ब्रेल जी का जीवन परिचय दिया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नेपानगर विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर,ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुबोध बोरले, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे, श्री ओम चोकसे, श्री गजेंद्र पाटिल, श्री मनोहरलाल आसवानी, श्री श्रीचंद पोहानी, श्री रूपिंदर सिंह कीर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती विमला शरदकांत भंडारी जी ने की। मंच के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शरदकांत भंडारी जी ने ब्रेल लिपि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिले में दृष्टि दिव्यांगों के जीवन में ब्रेल को बढ़ावा देने के लिए मंच द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। श्री ओम चोकसे द्वारा दिए अपने भाषण में ऑर्केस्ट्रा टीम हेतु जरूरी सामान खरीदने के लिए मंच को 1 लाख रुपए की धनराशि दिए जाने की बात कहीं। इस अवसर पर दिव्यांग जोड़ों का सम्मान किया गया, जिसमें श्री संजय भटकर एवं उनकी पत्नी, प्रिया पटिल एवं संदीप पाटिल, रितेश संत एवं दीपाली संत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र सेजकर, दिपेश शाह, लोकेश भावसार, ऐश्वर्या अटनेरे, शिव चौहान, नरेन्द्र सिंह, तरुण पाटिल, पुष्पेंद्र कामले, उत्कर्ष पाठक, सुनिल महाजन एवं मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version