मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी एवं थाना सदर बाजार पुलिस ने बहेड़ी, जिला बरेली के 25 हाजर के इनामी वसीम रिजवी (कबाड़ी) को गिरफ्तार किया है।
एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद बरेली के कस्बा बहेड़ी के वसीम रिजवी (कबाड़ी) पर 25,हाजर का इनाम घोषित था, अपने आप को बचाने के लिए छुपा छुपा घूम रहा था, जिला बरेली का रहने वाला वसीम रिजवी कबाड़ी का कारोबार करता है। वसीम ने बताया कि चोरी के दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन खरीद कर उन को काटकर उनके पार्ट्स अलग अलग करके बेचता है दोपहिया वाहन 10 हाजर में, चार पहिया वाहन 21 हाजर में खरीदा था। एसपी ने बताया कि इसके 5 साथियों को शाहजहांपुर पुलिस गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है।
वसीम रिजवी (कबाड़ी) को रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, नागेंद्र तिवारी थाना सदर बाजार, उदयवीर सिंह एसओजी तौसीम हैदर, दिलीप, चालक कपिल आदि पुलिस टीम के साथ रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 92 हजार रुपए, चोरी हुई दो गाड़ियों की आरसी बरामद हुई।
