पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

परियोजना तिरला मेंं सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मीटिंग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन द्वारा ली गई। जिसमें डीपीओ महोदय ने निर्देश दिए कि..
(1) सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उपस्थित लगाने के संबंन्ध में निर्देश दिए गए एवं उपस्थिति से ही मानदेय बनेगा।
(2) आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उपस्थिति के साथ ही नाश्ता एवं भोजन में बच्चों की उपस्थिति के संबंन्ध मेंं जानकारी दी गई कि जितने बच्चों का नाश्ता व भोजन की उपस्थिति लगाई है उतने ही पैसे स्व सहायता समूह के बनेंगे। जैन सर ने बताया गया कि एक बच्चे का एक दिन का 8 रूपये नाश्ता व भोजन का होता है यदि स्व सहायता समूह ने 25 बच्चों का नाश्ता व भोजन दिया है तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सम्पर्क में 25 बच्चों की नाश्ता व भोजन में बच्चों की उपस्थिति लगानी होगी, यदि उपस्थिति नहीं लगाती है तो स्व सहायता समूह की राशि जनरेट नहीं हो पाएगी।
(3) कार्यकर्ता को माह की 11 तारीख से 20 तारीख तक ही वजन दर्ज करना है 20 तारीख के बाद वजन दर्ज नहीं होगा।
(4) डीपीओ सर द्वारा निर्देश दिए गए कि जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं अनपढ हैं जिसे मोबाइल चलाना नहीं आता है उस कार्यकर्ता के घर से अन्य व्यक्ति सम्पर्क एवं सभी जानकारी की एन्ट्री करेंगे।
(5) डीपीओ महोदय ने लाडली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के टारगेट पूर्ण करने के लिए कार्यकर्ताओं को अनेक वार्ड क्षेत्र में जाकर आवेदन तैयार कर लाना।
(6) लाडली लक्ष्मी योजना के लक्ष्य पूर्ण करने जननी सुरक्षा योजना में लाभान्वित महिलाओं की सूची से ट्रेस करने का निर्देश दिया गया।
(7) डीपीओ सर ने समग्र आईडी बनाने के लिए किसी भी योजना के लिए पूर्व से ही बनाने का निर्देश दिया।
आदि अनेक विषयों पर डीपीओ सर ने निर्देश दिए।
