ऑल इंडिया पत्रकार कल्याण महासंघ ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारों पर दर्ज हुए मामलों की जांच कर झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया पत्रकार कल्याण महासंघ ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारों पर दर्ज हुए मामलों की जांच कर झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग | New India Times

पत्रकारों पर लगातार दर्ज हो रहे मामलों से आक्रोशित पत्रकारों ने सोमवार को ऑल इंडिया पत्रकार कल्याण महासंघ के बैनर तले एकत्रित होकर डीआईजी तरूण नायक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप दुबे ने बताया कि सागर में जनहित की आवाज उठाने वाले पत्रकारों के खिलाफ पुलिस बगैर जांच किए ही मामले दर्ज कर रही है। हाल ही में पत्रकार श्रीकांत त्रिपाठी के खिलाफ डॉ. सर्वेश जैन की झूठी शिकायत पर बिना जांच के मामला दर्ज कर लिया गया। जबकि पत्रकार ने केवल डॉक्टर द्वारा की गई रिसर्च की जांच करने की मांग उठाई थी। हमें आशंका है कि डॉक्टर द्वारा की गई रिसर्च से कई मरीजों की मौत हुई है। क्योंकि वे हृदय रोगी थे। वहीं कुछ महीने पहले जैसीनगर में भी पत्रकार गजेंद्र ठाकुर के विरुद्ध एक शिकायत पर थाना स्तर पर ही एफआईआर दर्ज कर ली गई। जबकि इस मामले में पत्रकार ने एक अपराधी के खिलाफ गिरफ्तार की आवाज उठाई थी। वहीं अन्य मामलों में शिवम तिवारी के खिलाफ मकरोनिया थाने में खबर को लेकर प्रकरण दर्ज कराया गया। देवरी के पत्रकार राकेश यादव को खबर प्रकाशित करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। ऐसे ही कई मामले सामने आए हैं, जिसमें पुलिस ने पत्रकारों पर बगैर जांच और पूछताछ के मामला दर्ज कर लिया। संघ के जिलाध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि सभी मामलों की जांच की जाए और शिकायतें झूठी निकलने पर खात्मा लगे और झूठे शिकायतें करने वालों पर एफआईआर दर्ज हो। पत्रकार कल्याण महासंघ ने ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि 7 दिन के भीतर मामलों का निराकरण नहीं किया जाता है तो सभी उग्र आंदोलन करते हुए सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और पुलिस की होगी। मामले को लेकर डीआईजी तरूण नायक ने आश्वासन दिया कि पूरे मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। वहीं डॉ. सर्वेश जैन के मामले में भी उनकी शिकायत के अलावा रिसर्च और जिन मरीजों पर दवा का इस्तेमाल हुआ है इसकी विस्तृत जांच होगी। ज्ञापन के दौरान सागर के अलावा बीना, गढ़ाकोटा, रहली, नरयावली, देवरी, आदि स्थानों के पत्रकार भी एकजुट हुए। जिनमें केके नगाइच, शुभम तिवारी, विष्णु सोनी, शुभम श्रीवास्तव, दिनेश शिल्पी, गजेंद्र सिंह ठाकुर, विपिन दुबे, ब्रजेश दुबे, संजय शर्मा, अमित प्रभु मिश्रा, अर्पित बिल्थरे, नीरज, मुकुल शुक्ला, आशीष तिवारी, अभिलाष तिवारी, आदर्श दुबे, शत्रुधन केशरवानी, संजय पांडे, देवेंद्र कश्यप, सुनील लड़िया, अरविंद तिवारी, ब्रजेश वर्मा, पंकज शर्मा, अनुराग चौरसिया, राजुल तिवारी, सोमित श्रीवास्तव, नीरज राय, शशांक विश्वकर्मा, राकेश यादव देवरी, सौरभ नगरिया, अमित ठाकुर,प्रवीण श्रीवास्तव, नीलेश अहिरवार आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version