इगतपुरी के जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट, 4 व्यक्तियों की मौत, 17 से अधिक लोग घायल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, इगतपुरी/नासिक (महाराष्ट्र), NIT:

इगतपुरी के जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट, 4 व्यक्तियों की मौत, 17 से अधिक लोग घायल | New India Times

रविवार को नासिक ज़िले की इगतपुरी तहसील के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोगों ने बताया कि यहां जोरदार धमाका सुनाई दिया और फैक्ट्री की साइट से धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया।

बताया जा रहा है कि नासिक में इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव गांव में एक पॉली फिल्म फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। मौक पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कुछ श्रमिक अभी भी कारखाने के अंदर फंसे हो सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवारनासिक ने कहा कि जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हो गया। इस घटना में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि यहां स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जिले के पालक मंत्री मौजूद हैं। महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पॉली फिल्म फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए टीमें तैनात हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक फैक्ट्री विस्फोट में घायलों से मिले। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी साथ ही मामले की जांच कराई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version