अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आकाश गार्डन बाड़पुरा सदर में तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वी.एस. ठकुरेला ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गान प्रारंभ कराया तथा तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने भारत के संविधान की प्रस्तावना को सभी के साथ दोहराया।
शाखा सेवियों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि 2023 में तिरंगा शाखा के माध्यम से शाखा प्रमुख जिले भर में संविधान की आत्मा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जनता को जागृत करने का काम करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि मत प्रतिशत बढ़ने से ही संविधान की रक्षा होगी और लोकतंत्र मजबूत होगा। अधिकांश ऐसे लोग जो सत्ता से नाराज होते हैं वही लोग कम वोट डालने जाते हैं जिसकी वजह से निरंकुश सत्ताऐं काबिज रहती हैं। मताधिकार के प्रति जागृत होने से लोकतंत्र में प्राप्त व्याप्त बुराइयां भी कम होंगी। तिरंगा शाखा में आपके पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष सक्सेना, यूथ विंग के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदेश शर्मा, पूर्व मथुरा मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, गोवर्धन विधानसभा के शाखा प्रमुख विजय प्रताप देवेंद्र सैनी एडवोकेट,सर्वेश यादव, राकेश सैनी,अर्जुन माहोर,भावना माहोर,बेबी जसोदा ,कैला देवी, देवी माहौर,माया माहोर, गिर्राज, मनीष,पुष्कर, पवन सैनी आदि उपस्थित थे।
