हमारी मूल परंपराओं को जीवंत रखने के लिए इसका संरक्षण करना होगा: महामहिम राज्यपाल. ऐसे आयोजन कर वनवासी संस्कृति को बचाएं: स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

हमारी मूल परंपराओं को जीवंत रखने के लिए इसका संरक्षण करना होगा: महामहिम राज्यपाल. ऐसे आयोजन कर वनवासी संस्कृति को बचाएं: स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी | New India Times

हमारी नई पीढ़ी हमारी पुरानी परंपराओं, हमारी संस्कृति से दूर हो रही है। हमें यह देखना होगा कि हमें हमारी मूल परंपराओं को जीवंत रखने के लिए इसका संरक्षण करना होगा। बड़केश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में यह आयोजन हो रहा है, महादेव स्वयं नटराज हैं। यह बात वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने वनवासी कल्याण परिषद द्वारा ग्राम खंडलाई के बड़केश्वर मंदिर प्रांगण में विशाल सांस्कृतिक लोककला महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि महादेव के पूजन अर्चन में जनजातीय समाज आगे रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से भगोरिया को एक विशाल रूप दिया है। यहां लोग आनंदित होकर मांदल की थाप पर पूरे जोश के साथ थिरक रहे हैं। उनके जीवन में सदैव ही ऐसे ही आनंद से भरा रहे। हमें हमारी संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजकर रखना होगा। जनजातीय वर्ग द्वारा इस महोत्सव को पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।

हमारी मूल परंपराओं को जीवंत रखने के लिए इसका संरक्षण करना होगा: महामहिम राज्यपाल. ऐसे आयोजन कर वनवासी संस्कृति को बचाएं: स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी | New India Times

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि यह बहुत ही प्राचीन और अद्भुत स्थान है। जहां इस कार्यक्रम का आयोजन दूसरी बार किया है। आज यहां हजारों की संख्या में विभिन्न स्थानों से आए लोग अपनी लोककला का प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां अन्य जिलों के दल भी यहां उत्साह के साथ शामिल हुए हैं। लोग यहां पर आनंद लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। वनवासी कल्याण परिषद इस प्रकार के बहुत आयोजन कर लोककला को बढ़ावा दे रहे हैं । वनवासी संस्कृति बचाना ही ऐसे आयोजन और उनकी कला को बढ़ावा देना का उद्देश्य है। युवा यहां पर मांदल ढोल थाप पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद छतरसिंह दरबार, गुमान सिंह डामोर, राज्यपाल सचिव बीएस जामोद, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मीणा, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वनवासी कल्याण परिषद के सदस्य व संत और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version